Holi special
करें जब पांव खुद नर्तन, समझ लेना की होली है...
हिलोरें खा रहा हो मन, समझ लेना की होली है....
इमारत इक पुरानी सी, रुके बरसों से पानी सी ....
लगे बीवी वही नूतन,समझ लेना की होली है
तरसती जिसके हों दीदार तक को , आपकी आंखें...
उसे छूने का आये क्षण, समझ लेना की होली है...
कभी खोलो हुलस कर आप , अपने घर का दरवाजा.....
खड़े देहरी पे हों साजन, समझ लेना की होली है ...
हमारी ज़िन्दगी है यूं तो, इक कांटों भरा जंगल...
अगर लगने लगे मधुबन, समझ लेना की होली है..
अगर महसूस हो तुमको, कभी जब सांस लेते हो ..
हवाओं में घुला चन्दन, समझ लेना की होली है ....
बुलायें पास जब तुमको , धुनें मेरी मुहब्बत की ...
जब गाये ताल पे धड़कन , समझ लेना की होली है
......समझ लेना की होली है....... !!
होली की हर्षित बेला पर,
खुशियां मिले अपार |
यश,कीर्ति, सम्मान मिले,
और बढे सत्कार ||
शुभ-शुभ रहे हर दिन हर पल,
शुभ-शुभ रहे विचार |
उत्साह. बढे चित चेतन में,
निर्मल रहे आचार ||
सफलतायें नित नयी मिले,
बधाई बारम्बार |
मंगलमय हो काज आपके,
सुखी रहे परिवार ||
"होली की हार्दिक शुभकामनाएं !
रंग-विरंगी होली की ढेर सारी शुभ कामनाएँ।नमस्कार।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें