नए वर्ष पर

नव वर्ष की मंगल कामनाएं 

नए वर्ष की  नई पहल हो। 
कठिन जिंदगी और सरल हो।  
अन सुलझी जो रही पहेली। 
अब उसका  शायद हल हो।  
जो चलता है वक्त देखकर।
आगे जाकर वही सफल हो ।   
नए वर्ष  का उगता सूरज। 
सबके लिए सुनहरा पल हो। 
समय हमारा साथ सदा दे।  
कुछ ऐसी हलचल आगे हो।  
सुख के चौक पूरे हर द्वारे। 
सुखमय आँगन का हर पल हो। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जरा-मरण

धम्म प्रभात

108 का अर्थ