अम्बेडकर के प्रेरणाप्रद विचार

बोधिसत्व बाबा साहब डॉ बी आर अम्बेडकर के प्रेरणाप्रद विचार..........

🌴"मेरे नाम की जय-जयकार करने से अच्‍छा है, मेरे बताए हुए रास्‍ते पर चलें।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

🌴"रात रातभर मैं इसलिये जागता हूँ क्‍योंकि मेरा समाज सो रहा है।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

🌴"जो कौम अपना इतिहास नहीं जानती, वह कौम कभी भी इतिहास नहीं बना सकती।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर



🌴"अपने भाग्य के बजाय अपनी कर्म (मेहनत) पर विश्वास करो।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

🌴" ज्ञानी लोग पुस्तकों की पूजा करते हैं और अज्ञानी अंधविश्वासी लोग पत्थरों की पूजा करते हैं ।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर_

🌴"मैं राजनीति में सुख भोगने नहीं बल्कि अपने सभी दबे-कुचले भाईयों को उनके अधिकार दिलाने आया हूँ।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

🌴"मनुवाद को जड़ से समाप्‍त करना मेरे जीवन का प्रथम लक्ष्‍य है।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

🌴"जो धर्म जन्‍म से एक को श्रेष्‍ठ और दूसरे को नीच बनाए रखे, वह धर्म नहीं, गुलाम बनाए रखने का षड़यंत्र है।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

🌴"राष्‍ट्रवाद तभी औचित्‍य ग्रहण कर सकता है, जब लोगों के बीच जाति, नस्ल या रंग का अन्‍तर भुलाकर उसमें सामाजिक भ्रातृत्‍व को सर्वोच्‍च स्‍थान दिया जाये।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

🌴"मैं तो जीवन भर कार्य कर चुका हूँ अब इसके लिए नौजवान आगे आए।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

🌴"अच्छा दिखने के लिए मत जिओ बल्कि अच्छा बनने के लिए जिओ!"~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

🌴"जो झुक सकता है वह सारी दुनिया को झुका भी सकता है!"~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

🌴"लोकतंत्र सरकार का महज एक रूप नहीं है।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

🌴"एक इतिहासकार, सटीक, ईमानदार और निष्‍पक्ष होना चाहिए।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

🌴"संविधान, यह एक मात्र वकीलों का दस्‍तावेज नहीं। यह जीवन का एक माध्‍यम है।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

🌴"किसी का भी स्‍वाद बदला जा सकता है लेकिन जहर को अमृत में परिवर्तित नही किया जा सकता।" ~ डॉ. भीम राव अम्बेडकर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जरा-मरण

धम्म प्रभात

108 का अर्थ